हसनपुर: सेल्समैन से ₹30 हजार और बाइक लूटने वाले 2 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार, सीओ ने दी जानकारी
हसनपुर पुलिस ने करीब ढाई महीने पहले हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और दो बाल अपचारियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल का चैसिस, घटना में प्रयुक्त बाइक और 11 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को मटीपुरा निवासी कौशल के पिता से अज्ञात बदमाशों ने कनेटा मोड़ के पास मोटरसाइकिल संख्या यूपी23।