आबू रोड: आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह के चलते विवाहिता की हत्या का आरोप, एसीपी ऑफिस के निर्देश पर मामला दर्ज
आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक विवाहिता महिला की मौत के मामले में अब पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद भी स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें एसपी कार्यालय का रुख करना पड़ा।परिजनों के अनुसार विवाह लगभग छह वर्ष पहले रीति-रिवाज से हुआ था।