डंडा: डंडा प्रखंड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Danda, Garhwa | Aug 10, 2026 गढ़वा जिले के डंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण पंचायत राज विभाग, झारखंड के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डंडा पंचायत की मुखिया रूपा देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड के