#विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन मंदसौर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शस्त्रों का विधिवत पूजन करने के साथ ही हवन भी किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर
32 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 20, 2026