*प्लेटफार्म पर कोटा से आए रेल अधिकारियों ने लगाया रेल जन संवाद कैम्प सुनी समस्या, मांगे सुझाव*
*शामगढ़:-* कोटा रेल मंडल अंतर्गत आने वाले शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रेल जनसंवाद कैंप आयोजित किया गया। कैंप में कोटा से आए वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा यात्रियों की समस्या सुनी गयी और यात्रियों से रेल सेवा मे परिवर्तन और सुविधाओं के संबंध में सुझाव भी मांगे गए। यात्रियों द्वारा जनरल कोच में साफ सफाई की शिकायत की गई। शामगढ़ प्लेटफार्म नंबर एक पर टिकट वैडिंग मशीन लगाने के सुझाव साझा किए, साथ कि ट्रेन में महिला सुरक्षा हेतु पुलिस गश्ती दल के ड्यूटी हर ट्रैन में लगाने के सुझाव भी दिए । रेल अधिकारियों का ज्यादा ध्यान जैन जी जनरेशन की समस्याओं पर रहा। एक छोटे बच्चे (यात्री) द्वारा भी समस्या लिखाई गई जिसमें छोटे बच्चों ने कहा कि उसे हर बार ट्रेन में विंडो सीट मिलना चाहिए सरकार को चाहिए कि बच्चों को हमेशा विंडो सीट दी जाए। बच्चे की बात सुनकर स्टेशन पर मौजूद सभी रेल अधिकारी हंसने लगे और छोटे रेल यात्री की समस्या भी नोट की गई। इस रेल संवाद कैम्प में कोटा रेल मंडल के सीनियर डीई नीरज शर्मा, एपीओ विमल मीणा, वेलफेयर इंस्पेक्टर आरबी मीणा सहित शामगढ़ स्टेशन अधीक्षक फिरोज खान, आईओडब्लू हरि प्रकाश सहित कई रेल अधिकारी कर्मचारी और आरपीएफ स्टॉफ मौजूद रहा।।