फर्रुखाबाद: फारूखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सीट को लेकर हुई मारामारी, खिड़कियों से अभ्यर्थियों ने किया बसों में प्रवेश
फर्रुखाबाद जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार से शुरू हो गई है। यह सोमवार तक चलेगी। जो दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। शनिवार को पहले दिन की द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी फारूखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां से इटावा, औरैया, हरदोई कानपुर कन्नौज कानपुर नगर, कानपुर देहात जाने वाले अभ्यर्थियों की