बाह: पिनाहट में 'देवी अहिल्या बाई होलकर सेवा समिति' द्वारा सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
पिनाहट में रविवार दोपहर "देवी अहिल्या बाई होलकर सेवा समिति ने सामान्य बुद्धि परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें पाल, बघेल और धनगर समाज के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य शैक्षिक जागरूकता और युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में छात्रों ने सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।