बक्सर: राहुल गांधी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भाजपा प्रवक्ता के विरुद्ध परिवाद दर्ज
Buxar, Buxar | May 23, 2025 राहुल गांधी की तस्वीर को इडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करना भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक को भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ बक्सर न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया है। अधिवक्ता राहुल आनंद ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा राहुल गांधी को पाकिस्तान की एजेंटों का साथी दर्शाने की कोशिश की गई।