बक्सर: एडीएम द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित, 14 परिवादों पर हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | May 22, 2025 निर्धारित जनता दरबार में अपर समाहर्त्ता, बक्सर के द्वारा 14 परिवादों की सुनवाई गुरुवार को की गयी.परिवादियों के परिवाद का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र निदेश दिया गया. कुल 14 परिवाद मे 2 परिवाद दाखिल खारिज अपील से संबंधित थे.परिवादी द्वारा बताया गया कि दाखिल-खारिज अपील आवेदन भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के कार्यालय द्वारा काफी विलम्ब से ग्रहण होता है.