बक्सर: जेकेटी लॉ कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू, शिक्षा और पर्यावरण के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
Buxar, Buxar | May 22, 2025 जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. आवासीय शिविर का आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी मंगल सिंह की देख-रेख में बडी सारिमपुर बक्सर में गुरुवार को करीब 2:00 बजे किया गया. उद्घाटन प्राचार्य डॉ. कृष्ण अली अल्बर्ट एवं सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा किया गया.