बक्सर: ठठेरी बाजार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना से शहर में फैली सनसनी
Buxar, Buxar | May 22, 2025 शहर के ठठेरी बाजार स्थित अपने आवास में फांसी के फंदे से एक युवक लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया. इसकी सूचना मिलते ही नगर में सनसनी फैल गई. पड़ोसी व सगे-संबंधी मृतक के घर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने लगे. यह घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात की है. 19 वर्षीय मृतक प्रयांशु शर्मा ठठेरी बाजार मुहल्ला निवासी संतोष शर्मा का पुत्र है.