बक्सर: बक्सर नगर के आईओसी फीडर से 23 मई को पांच घंटे बिजली बंद, कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी
Buxar, Buxar | May 22, 2025 बक्सर के आईओसी फीडर से जुड़ें क्षेत्रों में शुक्रवार को पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी जूनियर इंजीनियर अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि आईओसी फीडर की 11 केवीए लाइन की रीकंडक्टरिंग पुराने तारों को बदलकर नई लगाने का काम की जाएगी, जिसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.