गढ़मुक्तेश्वर: गांव सिखेड़ा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव सिखेड़ा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया है निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सभी कर्मचारी व अधिकारियों को जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।