गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के एनएच 9 से किया गिरफ्तार।
हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी की घटना का अल्प समय में अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी रोहित के रूप में हुई। जिसके कब्जे से चोरी किए हुए पीली एवं सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए।