नूह: फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस ने 'वोट बचाओ – देश बचाओ' अभियान की तैयारियां शुरू कीं
फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के नगीना ब्लॉक के गांव जलालपुर फिरोजपुर में कांग्रेस ने चौपाल कार्यक्रम के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शहीदा खान समेत अन्य जिम्मेदार नेताओं ने मिलकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।