#सड़क चौड़ीकरण के लिए #मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने #पैतृक मकान का प्रभावित हिस्सा हटाने की शुरुआत की
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए अपने पैतृक मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की पहल कर नेतृत्व की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री ने पहले विधिवत पूजा-अर्चना की और फिर स्वयं कुदाल चलाकर मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया शुरू की।
यह कार्रवाई सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत की जा रही है। नगर निगम की योजना में खजूरवाली मस्जिद से गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। इस परियोजना से 272 निर्माण प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समानता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए स्वेच्छा से अपने पैतृक मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने की पहल की।
#viralreels
#ujjain
#trending
#breakingnews
#jaimahakal
Sagar, Sagar | Sep 28, 2026