ठेठईटांगर: बकरीद पर्व को लेकर ठेठईटांगर थाना परिसर में सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
ठेठईटांगर थाना परिसर में आगामी 17 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर सीओ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में कहा गया कि त्योहार के दौरान पुलिस सभी जगह पर नजर रखेगी ताकि माहौल खराब ना हो । इसके अलावा थाना प्रभारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी, सभी लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।