लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह दोस्त की मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। स्कॉर्पियो खड़ी करने को लेकर गार्डों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि गार्डों ने हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।