चंडी: नीतीश कुमार ने सालेहपुर में निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकारा
पटना से राजगीर के बीच आवागमन को आसान बनाने वाली महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के निर्माण में हो रही देरी को लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सख्त नजर आए। नालंदा दौरे के दौरान वे अचानक करौटा-सालेहपुर-राजगीर टूरिस्ट वे के निर्माण कार्य का जायजा लेने सालेहपुर पहुंच गए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी थे।