कोरबा: कोरबा के कृष्णा गारमेंट्स में चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, 20 हजार का माल पार
Korba, Korba | Aug 12, 2026 शहर के मेन रोड स्थित कृष्णा गारमेंट्स में चोरों ने धावा बोल दिया। 11 अगस्त की रात दुकान बंद होने के बाद अज्ञात चोर ऊपर लगी खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी नकदी समेत सामान लेकर फरार हो गए।दुकान संचालक ने बताया कि रात करीब 10:15 बजे दुकान बंद की गई थी। 12 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पर अंदर सामान बिखरा मिला और गल्ला खुला हुआ था।