कौंच: कोंच में सरकारी अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर, स्ट्रेचर न मिलने पर घायल महिला को हाथों में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया
Konch, Jalaun | Aug 16, 2026 कोंच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शर्मनाक तस्वीरें सामने आई है, यहां सड़क हादसे में घायल हुए महिला को स्ट्रेचर तक नहीं मिला, जिसके बाद घायल महिला को हाथों में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसका वीडियो रविवार की सुबह करीब 9 बजे सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए है।