युवा संगम में 118 युवाओं का रोजगार के लिए हुआ प्राथमिक चयन
________________
आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण के लिए 42 युवाओं का पंजीयन, स्वरोजगार योजनाओं की भी दी गई जानकारी
________________
जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित हुआ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला
________________
खरगोन 17 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिंद कुमार नागदेवे के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय, पुराने कलेक्टर परिसर खरगोन में युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला) का आयोजन किया गया।
मेले में शामिल निजी कंपनियों द्वारा कुल 118 युवाओं का रोजगार के लिए प्राथमिक चयन किया गया। वहीं, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 42 युवाओं का पंजीयन किया गया।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा युवाओं को शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसरों से अवगत कराया गया।
#JansamparkMP #khargone