छतरपुर में पीडीएस राशन को लेकर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छतरपुर–पन्ना नेशनल हाईवे पर ट्रकों से बीच रास्ते में राशन की बोरियां उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला चंद्रनगर चौकी क्षेत्र के टोरिया गांव का बताया जा रहा है, जिला आपूर्ति अधिकारी सीताराम कोठारे ने मामले को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे अपना पक्ष रखा है।