मोरवा: केशोनारायणपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर दिया
केशोनारायणपुर पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विकास की बयार बह रही है ।इस मौके पर पार्टी संगठन के मजबूती प्रदान करने एवं बूथ लेवल कमेटी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।