दादरी: इटहेड़ा गोल चक्कर पर मूर्ति के कारण लगा भीषण जाम, एम्बुलेंस भी फंसी
ग्रेटर नोएडा स्थित इटहेड़ा गोल चक्कर से एक मूर्ति गोल चक्कर की ओर आने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ जाने के कारण भीषण जाम की स्थिति बन गई। इस भीषण जाम में जहां सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक फंसे रहे, वहीं मरीज को ले जाती हुई एंबुलेंस को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाने में जुट गए।