टीकमगढ़: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, अपर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएँ
मंगलवार को कलेक्टर के निर्देशन में टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे। जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।