टीकमगढ़: टीकमगढ़: स्टेट बैंक के पास एक शख्स से मारपीट, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज
टीकमगढ़ शहर के स्टेट बैंक के पास एक शख्स के साथ मारपीट हुई है। ईदगाह कॉलोनी निवासी पीड़ित जीशान ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पीड़ित ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।