टीकमगढ़: एसपी कार्यालय के पास सड़क किनारे खाना मांग रहे वृद्ध की कोतवाली थाना प्रभारी ने की मदद
कोतवाली थाना प्रभारी पंकज शर्मा और पुलिस टीम द्वारा सोमवार को मानवतापूर्ण कार्यवाही की गई। एसपी कार्यालय के पास एक वृद्ध सड़क किनारे लोगों ने कुछ खाने के लिए मांग रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी ने बुजुर्ग को राशन खरीद कर दिया और खाना खिलाया। इसके बाद वृद्ध को ऑटो से सकुशल घर छुड़वाया गया।