टीकमगढ़: पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी ने लूट की घटना का किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी पुलिस हिरासत में
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा मंगलवार को सागर बाईपास रोड पर हुई लूट की घटना का खुलासा किया गया है। पुलिस ने साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं दो बाल अपचारी को पुलिस अधीक्षक में लिया गया है। आरोपियों से 89 हजार रुपए नगद सोने के जेवरात,3 बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।