पंचदेवरी: विशिष्ट शिक्षकों को अल्टीमेटम: 'प्रान' नहीं तो वेतन रुकेगा, सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों पर सख्ती
जिले में सक्षमता तृतीय एवं चतुर्थ के तहत विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान दे चुके शिक्षकों के लिए प्रान यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना साहेब आलम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रान के बिना वेतन भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।