इटाढ़ी: इटाढ़ी नगर पंचायत सशक्त समिति चुनाव में 3 नए चेहरे निर्वाचित
Itarhi, Buxar | May 29, 2026 इटाढ़ी नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में इस बार 3 नए चेहरों को जगह मिली। चुनाव प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं बीडीओ किरण कुमारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान कराया गया।निर्वाचित होने के बाद जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया।