जांजगीर: जनदर्शन में पहुंचे 88 आवेदन, कलेक्टर ने समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए। किसान किताब, दिव्यांग प्रमाण पत्र, डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र और राशन कार्ड में मुखिया का नाम परिवर्तन सहित विभिन्न मामलों में आवेदन दिए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों।