शिवपुरी नगर: फतेहपुर में अवैध उत्खनन की कवरेज करने गए पत्रकार के साथ मारपीट, बंधक बनाने का प्रयास
फतेहपुर क्षेत्र में अवैध उत्खनन का खेल जोरों शोरों से चालू है। उत्खननकर्ता के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने फिर से अवैध उत्खनन चालू कर दिया। जिसकी आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे अवैध उत्खनन का कवरेज करने गए नईदुनिया के पत्रकार देवेंद्र समाधिया के साथ उत्खननकर्ता ने मारपीट करते हुए बंधक बनाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।