मोतिहारी: शहर के छतौनी स्पोर्ट्स क्लब मे राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जनसभा को कीए संबोधित जन विश्वास यात्रा के दौरान,साधे निशाना
सरकार से बाहर होने के बाद अब बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जन विश्वास यात्रा पर निकल पड़े हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी शहर के स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में जन सभा आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुचे।इस दौरान उन्होंने जन विश्वास यात्रा के दौरान 17 महीनों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। साथ ही जनसभा को संबोधित कीए।