कुसुम योजना से सावित्री बाई के खेत में आसान हुई सिंचाई, शासन की योजना बनी खेती की नई ताकत
लुटगांव, डिंडौरी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। डिंडौरी जिले के लुटगांव की रहने वाली श्रीमती सावित्री बाई ने कुसुम योजना का लाभ लेकर अपने खेत में सिंचाई की सुविधा को और बेहतर बनाया है।
कुसुम योजना के तहत शासन द्वारा सावित्री बाई के खेत में 3 एचपी क्षमता का मोटर पंप स्थापित कर उपलब्ध कराया गया है। इससे उन्हें खेतों में सिंचाई के लिए सुविधा मिली है और कृषि कार्य पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हुआ है। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था होने से फसलों की देखभाल समय पर करने में मदद मिल रही है तथा खेती को लेकर उनका भरोसा भी बढ़ा है।
सावित्री बाई बताती हैं कि किसान के लिए समय पर पानी की उपलब्धता बहुत महत्वपूर्ण होती है। शासन द्वारा कुसुम योजना के माध्यम से मोटर उपलब्ध कराए जाने से उनकी सिंचाई संबंधी समस्या काफी हद तक आसान हुई है। अब उन्हें अपने खेत की सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है।
सावित्री बाई ने कुसुम योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की ऐसी योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी खेती को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori #KusumYojana #FarmerEmpowerment #Irrigation #Agriculture #Dindori #MadhyaPradesh #AtmanirbharKisan