अटरू: क़वाई में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीपावली की रामाश्यामि की
Atru, Baran | Nov 8, 2026 कवाई में भाजपा प्रत्याशी नरेश सिकरवार ने किया जनसंपर्क, विभिन्न मोहल्लों में हुआ आत्मीय स्वागत अटरू क्षेत्र के कवाई कस्बे में जिला परिषद वार्ड के भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार ने शनिवार को दीपावली के अवसर पर कस्बे के लोगों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के बीच समय निकालकर सिकरवार क़वाई कस्बे में पहुंचे।