हरदा: जिला पुलिस ने ग्राम बालागाँव में संवाद सम्मेलन का किया आयोजन, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित
Harda, Harda | Jan 18, 2025 आज 18 जनवरी शाम 5: 30 बजे जिला पुलिस बल हरदा द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ग्राम बालागांव में एक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को सायबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, नशा मुक्त समाज, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था।