हरदा: हरदा में कल 3 घंटे बिजली कटौती, सब्जी मंडी फीडर की मेंटेनेंस के कारण 7 क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी
Harda, Harda | Jan 18, 2025 आज 18 जनवरी शाम 7 बजे विभाग के सहायक अभियंता राकेश सिलोरिया ने बताया कि यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर के सात प्रमुख क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली सप्लाई प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जोशी कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, सरदार मोहल्ला, ब्रम्हलोक कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और गुर्जर बोर्डिंग शामिल हैं।