हरदा: ग्राम झाड़पा में डीपी से तार जोड़ते समय एक युवक को लगा करंट, जिला अस्पताल में भर्ती
Harda, Harda | Jan 18, 2025 आज 18 जनवरी 12:30 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक भजन उम्र 35 साल पिता अनार निवासी ग्राम झाड़पा जिला हरदा है। युवक आज गांव में ही गौरीशंकर के खेत में डीपी से तार जोड़ रहा था। इसी दौरान युवक को करंट लग गया। और वहां पूरी तरह झुलस गया। और जमीन पर गिर गया। तभी साथ वालों ने तुरंत अपने निजी वाहन से युवक को हरदा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।