हरदा: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के छोटी हरदा फोरलेन बायपास पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, दो घायल
Harda, Harda | Jan 18, 2025 इंदौर- बैतूल नेशनल हाईवे के छोटी हरदा फोरलेन बायपास पर आज 18 जनवरी शाम 7: 30 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों को सिर, हाथ व पैर में चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी कुलसुम (18) पिता अनवर और खेलुनिशा (65) साल खिरकिया जा रहे थे।