लखीसराय जिले में अवैध शराब के कारोबार और शराब पीने वालों के खिलाफ मद्य निषेध विभाग ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 15 लीटर चुलाई शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। वहीं, शराब पीने के आरोप में पांच अन्य लोगों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी।
मद्य निषेध थाना, लखीसराय की ओर से 26 अक्टूबर 2026 को जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के ढाढ़ीसीर गांव में छापेमारी कर मोनू कुमार, पिता टेनी मंडल और अजय पासवान, पिता रामगती पासवान को पकड़ा गया। दोनों रामटोल बालूपुर, वार्ड संख्या 11 के निवासी हैं। इनके पास से 15 लीटर चुलाई शराब बरामद की गयी। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी।
वहीं, चानन थाना क्षेत्र के मननपुर में छापेमारी के दौरान इटौन गांव निवासी टुनटुन महतो, पिता विशुनदेव महतो को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। इसके अलावा रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के परसामा गांव निवासी समीर कुमार, पिता नकुल सिंह को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।
इधर, चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी ज्योतिष कुमार, पिता सुरेंद्र यादव को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं, कजरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव के वार्ड संख्या 16 निवासी विशिष्ट कुमार, पिता रघुनंदन दास और विशाल कुमार, पिता विनोद दास को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। मद्यनिषेध विभाग की ओर से सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 7, 2026