शिवपुरी नगर: रिटायर्ड दरोगा के बेटे पर बिजली चोरी का लगा आरोप, देहात थाने में दर्ज हुआ मामला
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में बिजली चोरी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा सुखलाल सेंगर के बेटे राजू सेंगर के खिलाफ रविवार की दोपहर 12 बजे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। राकेश ड्रीम सिटी के मालिक राजेश जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 2 साल पहले अपने प्रोजेक्ट के लिए बिजली कनेक्शन लिया था।