शिवपुरी नगर: भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में प्रेसवार्ता, CMHO कार्यालय के बाबू और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
शिवपुरी शहर के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर आज रविवार की दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कई कर्मचारियों द्वारा सीएचएमओ कार्यालय में पद्यस्त बाबू एवं अन्य कर्मचारियों पर भ्रष्टाचारी और घोटाले का आरोप लगाया गया।