रावतसर: नोहर रोड से 6 ग्राम अवैध चिट्टे के साथ एक युवक को रावतसर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान ने नोहर रोड़ पर एक बाईक सवार युवक शहबाज खां उर्फ लवली निवासी भुरानपूरा पुलिस थाना तलवाड़ा को गिरफ्तार किया। युवक को अवैध 6 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।