छठ महापर्व के रंग में सराबोर हुआ पटना, रोशनी से जगमगा उठे गंगा घाट!
ये शानदार तस्वीरें पटना के दीघा घाट की हैं, जहां छठ महापर्व को लेकर की गई भव्य साज-सज्जा और व्यवस्थाएं सचमुच मन मोह रही हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते घाट, गंगा की लहरों पर पड़ती रोशनी और चारों तरफ छठी मइया की भक्ति का माहौल अद्भुत नजारा पेश कर रहा है।
आसमान से ड्रोन के जरिए ली गई ये खूबसूरत तस्वीरें बता रही हैं कि पूरा बिहार अब छठ के रंग में सराबोर हो चुका है। पटना के गंगा घाटों की यह छटा देखते ही बन रही है।
आपको दीघा घाट का यह खूबसूरत एरियल व्यू कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताइए और छठी मइया के इस पावन महापर्व की खूबसूरती को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।
जय छठी मइया!
Bihar, India | Nov 14, 2026