*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण*
*शहर में यातायात प्रबंधन एवं सुचारु यातायात को लेकर दिए गए निर्देश*
*बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों का काटा गया चालान*
दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज शहर के छतौनी,मीना बाजार,बलुआ स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया एवं इस दौरान वहां को सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई निर्देश दिए गए। पूजा समितियों को महिला वॉलेंटियर्स भी रखने का निर्देश दिया गया ताकि महिला श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन उपकरण के अधिष्ठापन, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था आदि देखी गई।
यातायात प्रबंधन तथा सुचारू यातायात को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी/ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए गए।
इस दौरान मोटर साइकिल चालकों को रोक कर पूछ ताछ कि गई और ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया गया। बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों का चालान भी कटवाया गया।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी,सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टाउन थाना और छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police
East Champaran, Bihar | Oct 15, 2026