माकड़ोन: तराना से उज्जैन पहुंचे VHP-बजरंग दल के नेता, बोले- खड़े हनुमान की प्रतिमा यहीं रहने दें
Makdon, Ujjain | Sep 11, 2026 शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे उज्जैन के 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर को सड़क चौड़ीकरण में हटाने के विरोध में तराना से विश्व हिंदू परिषद और अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय पदाधिकारी उज्जैन पहुंचे। नेताओं ने कहा श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रतिमा को यथावत यहीं स्थापित रहने दिया जाए। संत समाज ने भी मंदिर पहुंचकर समर्थन किया है।