कहरा: 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने पटुआहा में NH-107 को किया जाम
दरअसल पूर्णियाँ सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर बिहार बंद किया गया है इसी कड़ी में सहरसा में भी NH जामकर कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बावत शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पूर्व जाप जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि जबतक उनलोगों की मांग नहीं मानी जायेगी और BPSC छात्रों को न्याय नही मिलेगा। यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।