आमला: विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में 45 लाख के पर्यावरण-पर्यटन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Amla, Betul | Nov 23, 2026 ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व को ईको-टूरिज्म के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में 45 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न ईको-पर्यटन विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर हवन-पूजन के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया।