हसपुरा: हसपुरा शहर के मेन रोड स्थित चौराही मोड़ के समीप ओवरलोड ट्रक के कारण टूटी बिजली की तार व खंभा, बाजार में बिजली बाधित
हसपुरा शज्ञर के मेन रोड स्थित चौराही मोड़ के समीप ओवर लोड ट्रक के चपेट में बिजली की तार आ गया। जिससे बिजली की खंभा टूट कर ट्रक के उपरी हिस्सा में फंस गया। घटना शुक्रवार की है। बिजली की खंभा टूटने से हसपुरा शहर के दक्षिण मोहल्ला, चौराही रोड सहित विभिन्न हिस्से में घंटो बिजली आपूर्ति ठप रहा।